इस साल 62678 पदों पर भर्ती परीक्षाएं जून से शुरू होंगी, लेकिन प्रक्रिया 2026 में पूरी होगी

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

प्रदेश सरकार इस साल 81 हजार पदों पर भर्ती करेगी। राज्य सरकार विभिन्न एजेंसियों के माध्यम से प्रदेश में इस साल करीब 81 हजार पदों पर भर्तियां करने जा रही है। इसमें 15 से 20 लाख युवा शामिल होंगे।

भर्तियों के बाद नियुक्तियां देने तक एक साल का समय और लग जाएगा। क्योंकि 81 हजार पदों में से 62 हजार 678 पदों पर भर्ती परीक्षाएं छह महीने बाद यानी जून से दिसंबर तक होंगी। परीक्षाओं के बाद सामान्य तौर पर 4 से 5 महीने का समय परिणाम घोषित करने में लग जाता है। दस्तावेज सत्यापन से लेकर पदस्थापन तक की पक्रिया में भी दो से तीन महीने का समय लगता है। इन परीक्षाओं के आयोजन से लेकर पदस्थापन तक की प्रक्रिया में करीब एक साल का समय लग जाएगा।

81 हजार में से साढ़े 62 हजार पदों पर भर्ती भले ही इसी साल हो, लेकिन नियुक्तियां अगले साल ही हो पाएंगी। सरकार अभी अन्य पदों पर भी भर्ती परीक्षा करवाएगी। पदों की संख्या बढ़ाने से लेकर अन्य प्रक्रियाएं होंगी। विवाद होने पर कोर्ट में मामला चला गया तो भर्ती आगे खिसक जाएगी। आरपीएससी, राजस्थान अधीनस्थ सेवा बोर्ड से लेकर कई विभाग भी अपने स्तर पर भर्तियों का आयोजन करा रहे हैं। इस साल 44 परीक्षाएं होंगी। इनमें से 21 भर्ती परीक्षाएं जून तक होंगी। जिसमें 18 हजार 322 पद हैं। जून से दिसंबर महीने तक 62 हजार 678 पदों के लिए 23 भर्ती परीक्षाएं होगी।

इन पदों पर जून से दिसंबर तक होंगी परीक्षाएं

प्राध्यापक- 2202 पद 23 जून से 6 जुलाई, सहायक आचार्य – 329 पद – 23 जून से 6 जुलाई, बायोकेमिस्ट-13 पद – 7 जुलाई, तकनीकी सहायक – 03 पद-7 जुलाई, सहायक परीक्षण अधिकारी- 04 पद – 8 जुलाई, कनिष्ठ रसायनक्ष- 01 पद-8 जुलाई, सहायक निदेशक- 09 पद- 9 जुलाई, अनुसंधान सहायक- 26 पद -10 जुलाई, उप कारापाल – 73 पद – 13 जुलाई, पुस्तकालयाध्यक्ष- 548 पद- 27 जुलाई, समूह अनुदेशक- 68-29 जुलाई, सहायक मत्स्य विकास अधिकारी- 08-29 जुलाई को होगी।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों मेरा नाम सुरेश है। मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल तक काम करने का अच्छा अनुभव है। मैं शिक्षा, सरकारी योजनाओं आदि से संबंधित जानकारी ऑफिशियल जानकारी प्राप्त करके लेख लिखता हूँ। मेरा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है।

Leave a Comment

WhatsApp Group
WhatsApp Group