RBSE News: राजस्थान शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद ने जारी किए 2025 के मॉडल पेपर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

5वीं में पर्यावरण अध्ययन में 23 और अन्य पेपर में 22 प्रश्न पूछेंगे और 8वीं में सबसे ज्यादा पंजाबी में 39 सवाल आएंगे।

राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद की ओर से राजस्थान बोर्ड की कक्षा पांचवीं के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, पर्यावरण अध्यन, संस्कृत, उर्दू और सिंधी सहित सभी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं। इसमें हिंदी, गणित, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू और सिंधी के पेपर में कुल 22 प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन पर्यावरण अध्ययन में कुल प्रश्नों की संख्या 23 होगी। इन विषयों के सभी पेपर कुल 80 अंकों का होंगे।

इधर, 8वीं बोर्ड के हिंदी, गणित, अंग्रेजी, सामाजिक विज्ञान, संस्कृत, उर्दू, पंजाबी, गुजराती और सिंधी विषयों के मॉडल पेपर जारी किए हैं। इसमें हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान, अंग्रेजी, संस्कृत, उर्दू, गुजराती और सिंधी के पेपर में कुल 25 प्रश्न पूछे जाएंगे, लेकिन पंजाबी में कुल प्रश्नों की संख्या 39 होगी।

इन विषयों के सभी पेपर कुल 80 अंकों का होंगे। 5वीं और 8वीं में सभी पेपर को हल करने के लिए संभावित समय 150 मिनट यानी ढाई घंटे का मिलेगा। 5वीं और 8वीं बोर्ड के पेपर के कुल 150 मिनट को प्रश्नों के हिसाब से अलग-अलग विभाजित किया है।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों मेरा नाम सुरेश है। मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल तक काम करने का अच्छा अनुभव है। मैं शिक्षा, सरकारी योजनाओं आदि से संबंधित जानकारी ऑफिशियल जानकारी प्राप्त करके लेख लिखता हूँ। मेरा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है।

Leave a Comment

WhatsApp Group
WhatsApp Group