REET Certificate Validity: रीट-2022 में आजीवन पात्र हुए, अब रीट 24 में फेल हुए तो भी पात्रता पर नहीं होगा असर

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

रीट 2024 में अब तक 11.42 लाख आवेदन भरे, अनेक पात्र अभ्यर्थियों ने दुबारा किए आवेदन. राजस्थान शिक्षक पात्रता परीक्षा (रीट) 2022 में लेवल वन और लेवल टू में आजीवन पात्रता प्राप्त कर चुके अभ्यर्थियों को दुबारा रीट- 2024 में फिर से एग्जाम देकर फेल होने पर भी पिछली पात्रता पर कोई असर नहीं होगा।

इसके साथ ही पिछली पात्रता से अधिक या कम अंक आने का भी कोई प्रभाव नहीं रहेगा। रीट 2022 में पात्र हो चुके अभ्यर्थी खुद की मर्जी से ही रीट 2024 एग्जाम में शामिल हो सकेंगे। उनके लिए एग्जाम वापस उत्तीर्ण करना भी कोई अनिवार्यता नहीं है। रीट 2024 के लिए अब तक 11 लाख से अधिक आवेदन भरे जा चुके हैं।

रीट 2022 में लेवल वन और लेवल टू के कुल करीब 8.06 लाख अभ्यर्थी आजीवन पात्रता प्राप्त कर चुके थे। इसके बाद में भी काफी संख्या में अभ्यर्थी वापस रीट 2024 में शामिल हो रहे हैं। मगर अभ्यर्थियों में ‘दुबारा रीट 2024 में रिजल्ट को पिछली रीट 2022 के रिजल्ट पर असर को लेकर काफी असमंजस कायम है। इसे लेकर दैनिक भास्कर ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड सचिव कैलाशचंद्र शर्मा से बातचीत कर अभ्यर्थियों की शंकाओं का समाधान किया।

रीट 2022 में पात्रता हासिल तो आजीवन सर्टिफिकेट वैध, भले ही अब हो जाए फेल

1. सवाल : रीट 2022 में आजीवन पात्रता हासिल अभ्यर्थियों को दुबारा रीट 2024 में एग्जाम देना अनिवार्य है?

जवाब : नहीं, पात्र अभ्यर्थियों के लिए दुबारा एग्जाम देना अनिवार्य नहीं है। वे खुद की मंशा पर एग्जाम दे सकते हैं।

2. सवाल : रीट 2022 में कोई एक लेवल उत्तीर्ण हैं, अब केवल दूसरे लेवल का एग्जाम दे सकते हैं ?

जवाब : हां, अभ्यर्थी जो लेवल पास कर चुके हैं, उसके अलावा अनुत्तीर्ण लेवल का एग्जाम दे सकते हैं। चाहे तो दोनों लेवल का एग्जाम भी दे सकते हैं।

3. सवाल : रीट 2022 में उत्तीर्ण है, मगर रीट 2024 में फेल हो गए तो क्या असर होगा ?

जवाब : रीट 2022 में उत्तीर्ण होने पर भी आजीवन पात्र हैं। एक बार पात्र होने के बाद दुबारा एग्जाम में फेल होने पर भी कोई दिक्कत नहीं है। उसे शिक्षक भर्ती के लिए योग्य ही माना जाएगा।

4. सवाल : रीट 2022 में न्यूनतम अंकों से पात्र हुए, अब रीट 2024 में अधिक या कम अंक आने कोई प्रभाव होगा ?

जवाब : रीट केवल पात्रता परीक्षा है। न्यूनतम अंक से पात्र माने जाएंगे। इसमें ज्यादा या कम अंक आने का कोई प्रभाव नहीं होगा।

5. सवाल : रीट 2022 केवल एक लेवल का एग्जाम दिया था, अब रीट 2024 में केवल दूसरे लेवल का एग्जाम दे सकेंगे ?

जवाब : हां, केवल दूसरे लेवल में पात्रता के लिए एग्जाम दे सकते हैं।

WhatsApp Group Join Now
Telegram Group Join Now

हेलो दोस्तों मेरा नाम सुरेश है। मुझे पत्रकारिता के क्षेत्र में 8 साल तक काम करने का अच्छा अनुभव है। मैं शिक्षा, सरकारी योजनाओं आदि से संबंधित जानकारी ऑफिशियल जानकारी प्राप्त करके लेख लिखता हूँ। मेरा मकसद लोगों तक तथ्यों के साथ सही खबरें पहुंचाना है।

Leave a Comment

WhatsApp Group
WhatsApp Group