जयपुर के स्कूलों में आज-कल अवकाश, छुट्टी बढ़ाने के लिए कलेक्टर अधिकृत। मौसम पलटा तो 20 जिलों में स्कूलों की छुट्टियां बढ़ीं।
School Winter Holiday : प्रदेश के करीब 20 जिलों में सर्दी बढ़ने से कक्षा 1 से 8 तक के विद्यार्थियों के अवकाश में बढ़ोतरी की गई है। जयपुर के स्कूलों में आज-कल अवकाश रहेगा। माध्यमिक शिक्षा निदेशक आशीष मोदी ने आदेश जारी कर जिला कलेक्टरों को 11 जनवरी तक छुट्टी करने के लिए अधिकृत किया है।
इससे पहले 25 दिसंबर से 5 जनवरी तक अवकाश घोषित किया गया था। 6 को गुरु गोविंद सिंह जयंती की छुट्टी थी। आज से स्कूल खुलने थे।
किस जिले में कब तक छुट्टी
दौसा 7 जनवरी तक, डीग 9 जनवरी तक, भरतपुर 9 जनवरी तक, अलवर 11 जनवरी तक, कोटा 9 जनवरी तक, धौलपुर 9 जनवरी तक, हनुमानगढ़ 11 जनवरी तक, गंगानगर 11 जनवरी तक, कोटपुतली बहरोड़ 11 जनवरी तक, बारां 9 जनवरी तक, सवाई माधोपुर 11 जनवरी तक, जयपुर 8 जनवरी तक, करौली 8 जनवरी तक, टोंक 8 जनवरी तक, भीलवाड़ा 8 जनवरी तक, झालावाड़ 11 जनवरी तक, चूरू 11 जनवरी तक, डीडवाना कुचामन में 8 जनवरी तक कक्षा 5 तक के स्कूल बंद रहेंगे।